सरफेस गेज क्या है? (types of surface gauge)(what is surface gauge?)(what is use of surface gauge?)

परिचय (Introduction)-सरफेस गेज एक प्रकार का मार्किंग टूल है जिसके साथ दोसिरो वाला scriber लगा होता है इस स्क्रिइबर का एक सिरा सीधा व दूसरा सिरा 90 डिग्री पर मुदा होता है सरफेस गेज को मार्किंग ब्लाक भी कहते है और स्क्रिबिंग ब्लाक भी कहते है

प्रकार – प्रायःनिम्मलिखित प्रकार के सर्फेस गेज प्रयोग में लाये जाते है-

ITI EXPERT ALLEDU.CLOUD

fixed सर्फेस गेज-इस प्रकार के सर्फेस गेज में एकगोलाकार या चौरस आकार का बेस होता है जिसके साथ एक स्पिंडल स्थाई रूप से जुड़ा रहता हैं या इसको चूड़ी सहायता से जोड़ा जाता है ।इसपर साइज़ खोलने के लिए स्लाइडिंग स्नग की सहायता से स्क्राई बर को अंदाज़ से ऊपर नीचे कर के साइज़ खोला जाता है इसके द्वारा सुधता में माप खोल ने के लिये कठिनाई होती हैं इसलिय इसका वर्कशॉप में प्रयोग कम किया जाता हैं ।

यूनीवर्सल सर्फेस-इस प्रकार के सर्फेस गेज में स्पिंडल सर्फेस गेज के बेस के साथ प्रत्यक्ष रूप से नहीं जुड़ा रहता बल्कि एक रॉकर आर्म के साथ जुड़ा रहता है जिसका संबंध बेस से होता हैं ।इसप्रकार के सर्फेस गेज को आसानी से समायोजित किया जासकता हैं ।और इस में फाइन एडजस्टमेंट स्क्रू का प्रबंध होने के कारण इसके द्वारा 1/2m.m. तक की छोटी छोटी मापों को भी सेट किया जा सकता हैं । इस सर्फेस गेज से फिक्स्ड सर्फेस गेज कि अपेक्षा अधिक शुद्धता में मार्किंग की जा सकती हैं ।इस लिये येसे सर्फेस गेज का प्रयोग वर्कशॉप में अधिकतर किया जाता हैं ।इसके प्रायः निम्न लिखित मुख्य भाग होते है ।

बेस-यह सर्फेस गेज का सबसे नीचे का भाग होता है ।जिसके ऊपर रॉकर आर्म और गाइड पीने फिट रहते है ।यह प्रायः कास्ट आयरन का बनाया जाता है ।

स्पिंडल-यह प्रायः माइल्ड स्टील का बना होता हैंऔर केस हार्ड कर दिया जाता है यह रॉकर आर्म के साथ के साथ जोड़ दिया जाता हैं

स्क्राइबर-यह प्रायः हाई कार्बन स्टील का बना होता है और इसके प्वॉइंटों को हार्ड व टेम्पर कर दिया जाता हैं ।इसका प्रयोग लाइन खीच ने के लिए किया जाता है

स्क्राइबर स्नग-यह पिलर पर अपर नीचे स्लाइड कर सकता है इसका प्रयोग स्क्राइबर को निश्चित उचाई तक सेट करने के लिये किया जाता हैं ।

रॉकर आर्म-यह प्रायः बेस पर बने हुए खांचे में स्क्रू व स्प्रिंग की सहयता से जुड़ा रहता है ।

फ़ाइन एडजस्टिंग स्क्रू-यह प्रायः रॉकर आर्म के साथ जुड़ा रहता हैं ।जिसका प्रयोग फ़ाइन एडजस्टिंग के लिए किया जाता हैं ।

स्पिंडल लॉक नट-यह रॉकर आर्म के साथ लगा रहता हैं जिसका प्रयोग स्पिंडल को क्लेम्प करने के लिये किया जाता हैं ।इस इसकी सहायता से पिलर को किसी भी कोण में कसा जा सकता हैं ।

गाइड पीने-यह स्टील की बनी हुई होती है जो बेस के साथ जुड़ी हुई होती हैं ।इनको ऊपर नीचे एडजस्ट किया जा सकता हैं जब सर्फेस प्लेट के किनारों से या मशीन के बेड किनारे से उपयोग किया जाता है ।

सरफेस गेज: प्रकार, भाग, और प्रश्नोत्तरी

सरफेस गेज: प्रकार, भाग, और प्रश्नोत्तरी

सरफेस गेज क्या है?

सरफेस गेज एक महत्वपूर्ण मार्किंग टूल है जो वर्कशॉप में विभिन्न प्रकार की मार्किंग और मापन कार्यों के लिए उपयोग किया जाता है। यह टूल मुख्य रूप से धातु के टुकड़ों पर सटीक रेखाएं खींचने और उन्हें मापने के लिए प्रयोग किया जाता है।

सरफेस गेज के प्रकार

1. फिक्स्ड सरफेस गेज

  • इस प्रकार के सरफेस गेज में एक गोलाकार या चौकोर बेस होता है।
  • स्पिंडल स्थाई रूप से बेस के साथ जुड़ा होता है।
  • स्क्राइबर को स्लाइडिंग स्नग की सहायता से ऊपर-नीचे करके माप सेट किया जाता है।
  • इसमें सटीकता की कमी होती है, इसलिए इसका उपयोग कम किया जाता है।

2. यूनिवर्सल सरफेस गेज

  • यह सरफेस गेज अधिक लचीला और सटीक होता है।
  • स्पिंडल बेस के साथ सीधे नहीं जुड़ा होता, बल्कि एक रॉकर आर्म के माध्यम से जुड़ा होता है।
  • फाइन एडजस्टमेंट स्क्रू की सुविधा होती है, जिससे छोटी मापों को भी सटीकता से सेट किया जा सकता है।
  • वर्कशॉप में इसका उपयोग अधिक किया जाता है।

सरफेस गेज के मुख्य भाग

  • बेस: यह सरफेस गेज का निचला हिस्सा होता है, जो कास्ट आयरन से बना होता है।
  • स्पिंडल: यह माइल्ड स्टील से बना होता है और रॉकर आर्म के साथ जुड़ा होता है।
  • स्क्राइबर: यह हाई कार्बन स्टील से बना होता है और लाइन खींचने के लिए उपयोग किया जाता है।
  • स्क्राइबर स्नग: यह स्क्राइबर को निश्चित ऊंचाई तक सेट करने के लिए उपयोग किया जाता है।
  • रॉकर आर्म: यह बेस पर लगा होता है और स्पिंडल को जोड़ता है।
  • फाइन एडजस्टिंग स्क्रू: यह रॉकर आर्म के साथ जुड़ा होता है और सटीक समायोजन के लिए उपयोग किया जाता है।
  • स्पिंडल लॉक नट: यह स्पिंडल को कसने के लिए उपयोग किया जाता है।
  • गाइड पिन: यह बेस के साथ जुड़ी होती है और सरफेस प्लेट या मशीन बेड के किनारे से उपयोग की जाती है।

सरफेस गेज के उपयोग

सरफेस गेज का उपयोग मुख्य रूप से इंजीनियरिंग और मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्र में किया जाता है। यह धातु के टुकड़ों पर सटीक रेखाएं खींचने और उन्हें मापने में मदद करता है, जिससे उत्पादन प्रक्रिया में गुणवत्ता बनी रहती है।

ऑनलाइन पूछे जाने वाले प्रश्न (ऑब्जेक्टिव टाइप)

1. सरफेस गेज का मुख्य उद्देश्य क्या है?

उत्तर: धातु के टुकड़ों पर सटीक रेखाएं खींचना और उन्हें मापना।

2. फिक्स्ड सरफेस गेज में स्पिंडल कैसे जुड़ा होता है?

उत्तर: स्थाई रूप से बेस के साथ जुड़ा होता है।

3. यूनिवर्सल सरफेस गेज में स्पिंडल कैसे जुड़ा होता है?

उत्तर: रॉकर आर्म के माध्यम से जुड़ा होता है।

4. स्क्राइबर किस सामग्री से बना होता है?

उत्तर: हाई कार्बन स्टील।

5. सरफेस गेज का उपयोग किस क्षेत्र में किया जाता है?

उत्तर: इंजीनियरिंग और मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्र में।

Exit mobile version